Friday, 22 May 2026

सामग्री 

मसाला पेस्ट

२  कटे हुए प्याज,२ कटे हुए टमाटर,२ -३ हरी मिर्च,१ छोटा चम्मच साबुत धनिया ,१ छोटा  चम्मच जीरा,१ बड़ा चम्मच ,मूंगफली,२ साबुत लाल मिर्च,१ छोटा चम्मच तिल,१ बड़ा चम्मच नारियल पाउडर।

मुख्य सामग्री

२ कप मखाना,१ कप हरी मटर,१ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट,तड़के के लिए १/२ छोटा चम्मच जीरा, २ बड़े चम्मच तेल, २ बड़े चम्मच घी,१ छोटा चम्मच कसूरी मेथी, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, स्वादानुसार  हल्दी,लाल मिर्च पाउडर ,नमक। 

विधि

एक कढ़ाई में १ चम्मच घी गर्म करें इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक वे कुरकुरे  न हो जाएं  भुने हुए मखानों को एक प्लेट में निकाल लें इनमें से थोड़े से मखाने ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए बचाकर अलग रख लें। प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, साबुत धनिया, जीरा, मूंगफली, साबुत लाल मिर्च, तिल, नारियल पाउडर और साथ ही जो थोड़े से भुने हुए मखाने बचाए थे, उन्हें भी डाल दें। थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका एक मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें।उसी कढ़ाई में बचा हुआ तेल  या घी गर्म करें इसमें जीरा डालें और चटकने दें अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए इसके बाद इसमें मटर  डालें और २ मिनट के लिए पकाएं अब कढ़ाई में मिक्सर से पिसा हुआ मसाला पेस्ट डालें साथ ही नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं  मसाले को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि मसाले से तेल/घी अलग न होने लगे। जब मसाला अच्छे से भून जाए, तो इसमें अपनी पसंद के अनुसार पानी ग्रेवी को गाढ़ा या पतला रखने के लिए मिलाएं और उबाल आने दें और उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए सूखे मखाने डालें और धीमी आंच पर  ३-४  मिनट तक पकने दें ताकि मखाने ग्रेवी को सोख लें।आखिर में ऊपर से कसूरी मेथी को हाथों से रगड़कर डालें और बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं। आपकी गरमा-गरम मखाना मटर की शाही सब्ज़ी तैयार है। 

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts