Friday, 22 May 2026
May 22, 2026
manju pathak
No comments
Thursday, 26 March 2026
March 26, 2026
manju pathak
No comments
सामग्री
कद्दूकस की हुई १ मध्यम फूलगोभी,२-३ बड़े चम्मच तेल,१ छोटा चम्मच जीरा और एक चुटकी हींग,१ बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट बारीक कटा हुआ बारीक कटी हुई २-३ हरी मिर्च ,१ चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी,स्वादानुसार नमक,३-४ बड़े चम्मच ताजा दही, बारीक कटा हुआ हरा धनिया ,रोस्टेड काजू।
विधि
फूलगोभी को अच्छे से धोकर सुखा लें और फिर कद्दूकस कर लें इसे एक तरफ रख दें एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर १ मिनट तक भूनें अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें। मसालों को धीमी आंच पर भूनें ताकि वे जलें नहीं।कद्दूकस की हुई गोभी कड़ाही में डालें और अच्छे से मिलाएं। नमक डालें और मध्यम आंच पर ५ -७ मिनट तक पकाएं। गोभी को बहुत ज्यादा नहीं गलाना है, इसमें थोड़ा क्रंच रहना चाहिए जब गोभी का पानी सूख जाए और वह पक जाए, तब आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें। इसे लगातार चलाते रहें जब तक दही गोभी के साथ अच्छी तरह मिल न जाए और तेल अलग न होने लगे।अंत में ढेर सारा कटा हुआ हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
Friday, 6 February 2026
February 06, 2026
manju pathak
No comments
सामग्री
३-४ छीलकर टुकड़ों में कटे हुए कच्चे केले,२-३ बड़े चम्मच तेल,१/२ छोटा चम्मच ,एक चुटकी हींग,१ बारीक कटा हुआ प्याज,१ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट,१/२चम्मच हल्दी,१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर,१.५ चम्मच धनिया पाउडर, १/२ चम्मच गरम मसाला,खटास के लिए १/२ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर,स्वादानुसार
नमक, सजाने के लिए हरा धनिया।
विधि
सबसे पहले केलों को छील लें और उन्हें गोल या चौकोर टुकड़ों में काट लें। इन्हें तुरंत पानी में डालें ताकि ये काले न पड़ें एक कड़ाही में तेल गरम करें। केले के टुकड़ों को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करके निकाल लें। इससे सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है : बचे हुए तेल में जीरा और हींग डालें अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्चापन निकलने तक भूनें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा पानी छिड़कें ताकि मसाले जलें नहीं भुने हुए मसाले में फ्राई किए हुए केले डालें और नमक मिलाएं अच्छी तरह चलाने के बाद इसे ढककर ५ -७ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब केले गल जाएं, तो ऊपर से गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें। २ मिनट और चलाएं।अंत में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम पराठे या रोटी के साथ परोसें।
Sunday, 1 February 2026
February 01, 2026
manju pathak
No comments




