Sunday, 1 February 2026

सामग्री 

२  कप मखाने,१०-१२ काजू के पेस्ट के लिए और थोड़े सजाने के लिए,१/२ कप मटर,२  मध्यम टमाटर  की प्यूरी,१  बड़ा बारीक कटा हुआ प्याज ,१ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट,२  चम्मच दही/मलाई,हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला,तेजपत्ता,दालचीनी,२-३ लौंग,२ -३   बड़े चम्मच तेल/घी। 

विधि

एक कड़ाही में १ चम्मच घी गरम करें और मखानों को हल्का गुलाबी और कुरकुरा होने तक भून लें। इन्हें निकाल कर अलग रख दें काजू को गरम पानी में १० मिनट भिगोकर उसका बारीक पेस्ट बना लें। उसी कड़ाही में तेल/घी गरम करें और  इसमें जीरा, तेजपत्ता और दालचीनी डालें,अब बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्चापन दूर होने तक भूनें बाद में टमाटर की प्यूरी, हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे, इसमें काजू का पेस्ट और मलाई (या फेंटा हुआ दही) डालें। इसे लगातार चलाते हुए २ मिनट पकाएं अगर आप मटर डाल रहे हैं, तो इसी समय डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और ढककर और  ५ मिनट तक पकाते  रहे और अंत में भुने हुए मखाने और गरम मसाला डालें। ग्रेवी के अनुसार गरम पानी मिलाएं ध्यान रहे मखाने पानी सोखते हैं, इसलिए थोड़ा ज्यादा पानी रखें २  मिनट धीमी आंच पर पकाएं और फिर हरा धनिया डालकर सजादे 

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts