Thursday, 26 March 2026


 सामग्री 

कद्दूकस की हुई १ मध्यम फूलगोभी,२-३ बड़े चम्मच तेल,१ छोटा चम्मच जीरा और एक चुटकी हींग,१ बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट  बारीक कटा हुआ  बारीक कटी हुई २-३ हरी मिर्च ,१ चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी,स्वादानुसार नमक,३-४ बड़े चम्मच ताजा दही, बारीक कटा हुआ हरा धनिया ,रोस्टेड काजू। 

विधि 

फूलगोभी को अच्छे से धोकर सुखा लें और फिर कद्दूकस  कर लें इसे एक तरफ रख दें एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर १  मिनट तक भूनें अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें। मसालों को धीमी आंच पर भूनें ताकि वे जलें नहीं।कद्दूकस की हुई गोभी कड़ाही में डालें और अच्छे से मिलाएं। नमक डालें और मध्यम आंच पर ५ -७ मिनट तक पकाएं। गोभी को बहुत ज्यादा नहीं गलाना है, इसमें थोड़ा क्रंच रहना चाहिए जब गोभी का पानी सूख जाए और वह पक जाए, तब आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें। इसे लगातार चलाते रहें जब तक दही गोभी के साथ अच्छी तरह मिल न जाए और तेल अलग न होने लगे।अंत में ढेर सारा कटा हुआ हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  • 0 comments:

    Post a Comment

    Popular Posts