Friday, 6 February 2026


सामग्री 

३-४ छीलकर टुकड़ों में कटे हुए कच्चे केले,२-३ बड़े चम्मच तेल,१/२ छोटा चम्मच ,एक चुटकी हींग,१ बारीक कटा हुआ प्याज,१  छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का  पेस्ट,१/२चम्मच हल्दी,१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर,१.५ चम्मच धनिया  पाउडर, १/२ चम्मच  गरम मसाला,खटास के लिए १/२ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर,स्वादानुसार

नमक, सजाने के लिए हरा धनिया। 

 विधि

 सबसे पहले केलों को छील लें और उन्हें गोल या चौकोर टुकड़ों में काट लें। इन्हें तुरंत पानी में डालें ताकि ये काले न पड़ें  एक कड़ाही में तेल गरम करें। केले के टुकड़ों को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करके निकाल लें। इससे सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है : बचे हुए तेल में जीरा और हींग डालें  अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्चापन निकलने तक भूनें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा पानी छिड़कें ताकि मसाले जलें नहीं भुने हुए मसाले में फ्राई किए हुए केले डालें और नमक मिलाएं अच्छी तरह चलाने के बाद इसे ढककर ५ -७  मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब केले गल जाएं, तो ऊपर से गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें। २  मिनट और चलाएं।अंत में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम पराठे या रोटी के साथ परोसें।

Sunday, 1 February 2026

सामग्री 

२  कप मखाने,१०-१२ काजू के पेस्ट के लिए और थोड़े सजाने के लिए,१/२ कप मटर,२  मध्यम टमाटर  की प्यूरी,१  बड़ा बारीक कटा हुआ प्याज ,१ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट,२  चम्मच दही/मलाई,हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला,तेजपत्ता,दालचीनी,२-३ लौंग,२ -३   बड़े चम्मच तेल/घी। 

विधि

एक कड़ाही में १ चम्मच घी गरम करें और मखानों को हल्का गुलाबी और कुरकुरा होने तक भून लें। इन्हें निकाल कर अलग रख दें काजू को गरम पानी में १० मिनट भिगोकर उसका बारीक पेस्ट बना लें। उसी कड़ाही में तेल/घी गरम करें और  इसमें जीरा, तेजपत्ता और दालचीनी डालें,अब बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्चापन दूर होने तक भूनें बाद में टमाटर की प्यूरी, हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे, इसमें काजू का पेस्ट और मलाई (या फेंटा हुआ दही) डालें। इसे लगातार चलाते हुए २ मिनट पकाएं अगर आप मटर डाल रहे हैं, तो इसी समय डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और ढककर और  ५ मिनट तक पकाते  रहे और अंत में भुने हुए मखाने और गरम मसाला डालें। ग्रेवी के अनुसार गरम पानी मिलाएं ध्यान रहे मखाने पानी सोखते हैं, इसलिए थोड़ा ज्यादा पानी रखें २  मिनट धीमी आंच पर पकाएं और फिर हरा धनिया डालकर सजादे 

Popular Posts